डीसी ने जेएसएलपीएस की समीक्षा कर आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश, PMJJBY लाभुकों को सौंपे ₹2-2 लाख के डमी चेक
पलामू उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पलाश-जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Medininagar Palamu उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पलाश-जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता, उप विकास आयुक्त सादात अनवर तथा जेएसएलपीएस के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों और उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), उद्यमिता विकास, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, बैंक लिंकेज, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण तथा अन्य आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाए जाएं और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में चैनपुर प्रखंड के चेडाबार बाजार में संचालित आजीविका गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैंक लिंकेज, उद्यम पंजीकरण और एफएसएसएआई पंजीकरण जैसे लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत चार लाभुक परिवारों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के डमी चेक प्रदान किए गए। उपायुक्त ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के बाद जेएसएलपीएस द्वारा आयोजित रक्तदान अभियान में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को उपायुक्त ने प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया और उनके मानवीय योगदान की सराहना की। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. करकेट्टा, सभी जिला प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दाखिल-खारिज पर बड़ा सवाल: अपील के बाद भी CO के पास लौट रही फाइलें, म्यूटेशन व्यवस्था पर उठे गंभीर प्रश्न

SIR-2026: धीमी प्रगति वाले बूथों पर पहुंचे डीसी, फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश







