Ranchi में बहू ने ससुर को उतारा मौत के घाट, महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची में एक कलयुगी बहू ने अपने ससुर की तकिए से दबाकर हत्या कर दी है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Ranchi News: राजधानी रांची में बहु ने अपने ससुर की हत्या कर दी है. यह पूरा मामला पंडरा ओपी थाना इलाके स्थित विद्यानगर का है बताया जा रहा है बहु ने अपने ससुर की तकिए से दबाकर हत्या कर दी है. घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते मृतक के बहू को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें, मृतक पंडरा ओपी क्षेत्र के विद्यानगर के रहने वाले है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक का नाम डॉ. केपी गुप्ता हैं जो एक चर्चित होम्योपैथिक चिकित्सक थे. वे पिछले कुछ दिनों से पैरालाइसिस की वजह से बेड पर थे. दरअसल, पुलिस को एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के बहू को हिरासत में लिया. वहीं, पूछताछ के क्रम इस बात का खुलासा हुआ कि ससुर और बहू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ने पर बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर के मुंह को तकिए से दबा दिया, जिसके कारण दम घुटने से बुजुर्ग की मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक, बहू औऱ ससुर के बीच अक्सर विवाद होता था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







