रामनवमी में सोशल मीडिया पर साइबर पुलिस की रहेगी पैनी नजर,डीसी ने की यह अपील
रांची: ईद और सरहुल शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद अब जिला प्रशासन रामनवमी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयार है।आगामी 27 मार्च को राजधानी में शोभा यात्रा निकलेगी। इसको लेकर विशेष तैयारी की गई है।

जिले के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि शोभायात्रा के दौरान विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।साथ ही संवेदनशील इलाके में भी विशेष चौकसी बरती जाएगी। खासकर सोशल मीडिया पर साइबर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही डीसी ने आम जनता से अपील किया है कि अगर भड़काऊ मैसेज आए तो उसे फॉरवर्ड ना करें। बल्कि जिला प्रशासन या पुलिस को सूचना दें। ताकि उसपर कार्रवाई की जा सके।
वहीं जिले के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रामनवमी को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न अखाड़ाऔर समितियां के सदस्यों से मुलाकात की है।साथ ही जुलूस मार्ग,भीड़ नियंत्रण,बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया है।उन्होंने आयोजकों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’ का भव्य आयोजन, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन और सम्मान

मोतिहारी में सरला ब्रह्मा बाल विद्या मंदिर का 51वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन







