छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर साइबर अपराधी ने की अंधाधुंध फायरिंग! एक जवान को पेट में लगी गोली
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर एक साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए पहुंची थी. लेकिन इसी दौरान अचानक अपराधी ने पुलिस के जवानों पर गोलियां चला दी. जिससे पुलिस का एक जवान घायल हो गया है.

Bihar(Muzaffarpur): मुजफ्फरपुर जिले से चौंकाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी करने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर अपराधियों ने गोली चलाई है. जिससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के अकादमी बेला थाना इलाके का है. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी पप्पू सहनी को पकड़ने के लिए पहुंची थी. लेकिन इसी दौरान अचानक अपराधी ने पुलिस के जवानों पर गोलियां चलानी शुरु कर दी.
घटना के बाद घायल पुलिस कर्मी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें के सभी वरीय पदाधिकारी उससे मिलने अस्पताल पहुंचे हैं. बता दें, घायल पुलिसकर्मी नाम विकास कुमार है. जो मूल रुप से सिवान जिले के उधा गांव का रहने वाले है वर्तमान समय में विकास अकादमी बेला थाना में ASI के पोस्ट पर कार्यरत हैं.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेला थाना पुलिस की एक टीम गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधी पप्पू सहनी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. इस टीम में विकास कुमार भी शामिल थे. वहीं, पुलिस से खुद को घिरता देख अपराधी पप्पू सहनी ने पुलिस के जवानों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस दौरान विकास के पेट में एक गोली जा लगी जिससे वे घायल होकर गिर पड़े. हालांकि अपराधी के गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा भी फायरिंग की गई. जिसमें गोली लगने से अपराधी भी घायल हो गया. 
गोली लगने के बाद घायल पप्पू को पुलिस ने मौके से दबोच लिया. इस दौरान पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस अधीक्षक की निगरानी में अपराधी पप्पू सहनी का इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, अपराधी पप्पू सहनी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी एटीएम फ्रॉड मामले में जेल की हवा खा चुका है. फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है. इसके अलावा उसके साथ कौन-कौन साथी साइबर अपराध में संलिप्त थे इसपर भी पुलिस छानबीन कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






