RTO का फर्जी चालान भेज उड़ा डाले लाखों रुपए, गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराधी संदीप मंडल
आरटीओ का फर्जी चालान भेज कर गिरिडीह का संदीप मंडल ने लोगों के बैंक से लाखों रुपए उड़ा लिए थे. मंगलवार को पुलिस के हाथ लग गया. अब पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह में अब आरटीओ चालान भेज कर साइबर अपराधी लोगों को डरा कर उनके बैंक खाते को खाली कर रहे हैं. मंगलवार को साइबर थाना पुलिस ने जब संदीप मंडल को दबोचा तो कई बातों का खुलासा हुआ. स्पष्ट हुआ कि आरोपी संदीप मंडल लोगों को फर्जी आरटीओ का चालान भेज कर पहले फंसाता था. उसके बाद ऐसे लोगों को फर्जी लिंक भेज कर उन्हें झांसे में लेता, और डराकर उनके बैंक से पैसे उड़ा लेता था.
जांच में इन बातों का भी खुलासा हुआ कि संदीप मंडल अब तक कई खास लोगों को आरटीओ का चालान भेज कर उनके बैंक खाते से अब तक लाखों रुपए उड़ा चुका है. आरोपी गिरिडीह के गांडेय थाना इलाके के मार्गोडीह गांव का रहने वाला है और पूर्व में जेल भी जा चुका है.
वहीं अब साइबर पुलिस इस अपराधी के पास से बरामद दो मोबाइल और फर्जी सीम कार्ड से राज खंगाल रही है. इधर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने लोगों से भी अपील की है कि गिरिडीह में आरटीओ का कोई पद नहीं है, ऐसे में लोग इन अपराधियों के झांसे में न आएं और अपराधी झांसे में लेने के लिए कुछ हरकत करते हैं तो इसकी सूचना साइबर पुलिस को जरूर दें.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह नगर निगम विकास में स्टील उद्योग की होगी भागीदारी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बनी सहमति

गिरिडीह के क्रेस्ट केयर हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ विभाग ने कराया कोर्ट परिवाद दायर, फार्म एक को लेकर हुई कार्रवाई







