गिरिडीह में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब, लगे जय श्री राम के जयकारे
गिरिडीह की सड़कों पर अहले सुबह रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा लोग लाठी और तलवार समेत अन्य अस्त्र शस्त्र के साथ निकले जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए गिरिडीह की सड़कों पर निकले.

Giridih News: गिरिडीह में भगवान राम के जन्मोत्सव और सनातन के शौर्य पराक्रम का महापर्व रामनवमी का उत्साह शुक्रवार की अहले सुबह जबरदस्त देखने को मिली. जब गिरिडीह के सड़कों पर रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. अहले सुबह से रामभक्तों की भीड़ लाठी और तलवार समेत अन्य अस्त्र शस्त्र के साथ निकले. जय श्री राम के जयकारे से गिरिडीह गूंजता रहा. आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन की संचालिका सह समाजसेविका पूनम बरनवाल और मिन्नी बरनवाल के नेतृत्व में करीब तीन सौ रामभक्त युवतियों ने इस दौरान भगवा पगड़ी पहनकर शहर के कई हिस्सों में अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन करती नजर आई. भारतीय संस्कृति का जोहर सड़कों पर दिखाई.

प्रदर्शन करने के दौरान युवतियों जय श्री राम के जयकारे भी जमकर लगाई. तलवार और लाठियों भांजकर खुद को आत्मरक्षा को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की. आठ साल से लेकर 25 साल तक की युवतियों ने इस दौरान जमकर लाठी भांजी, और तलवार से अपने शक्ति का प्रदर्शन की. दस दिनों के ट्रेनिंग का प्रदर्शन कुटुंब प्रबोधन की युवतियों द्वारा पूरे शहर भर में रामनवमी के पहले पहर के अखाड़ा में किया. 
इस बीच जब रामभक्तों को सैलाब जब अलग-अलग अखाड़ा कमेटी के साथ प्रदर्शन के लिए निकला. तो शहर का हर हिस्सा खिलाड़ियों से भर गया. इस दौरान शहर के चार दर्जन से अधिक अखाड़े के खिलाड़ी लाठी और तलवार समेत भगवा ध्वज लिए निकले. और शहर के कई हिस्सों में अपने कला का प्रदर्शन किया. जबकि पचम्बा के रज्जाक चौक समेत अन्य हिस्सों में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन हुआ. सुबह से ही खिलाड़ियों का सैलाब मकतपुर, काली बाड़ी चौक, पद्म चौक, शिव मोहल्ला और मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंचा. 
जहां जमकर खिलाडियों ने लाठी और तलवार से प्रदर्शन किया. चारों तरफ सिर्फ महावीरी पताका और भगवा ध्वज ही लहरा रहा था. इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह समेत जिला प्रशासन की टीम और पुलिस जवान तैनात थे. कई मंचों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जा रहा था. विहिप के साथ बजरंग दल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनीं जेएमएम के मंच के साथ माहुरी नवयुवक समिति और मारवाड़ी युवा मंच का मंच भी सजाया गया था. इस दौरान इन मंचों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जा रहा था.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में 21 थाने और ओपी में नए थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने सशर्त दी जमानत







