बाढ़ में बाहुबली अनंत सिंह के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब ! उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे समर्थक
दुलारचंद हत्याकांड में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मोकामा विधायक और बाहुबलि अनंत सिंह बेउर जेल से करीब 4 महीने बाद रिहा हुए. वहीं आज वे बाढ़ से मोकामा के लिए रोड शो करते हुए निकले, इस दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

Mokama (Bihar): दुलारचंद हत्याकांड मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मोकामा विधायक और बाहुबलि अनंत सिंह बेउर जेल से करीब 4 महीने बाद रिहा हुए. उनके जेल से बाहर आते ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला. आज वे बाढ़ से मोकामा के लिए निकले. इससे पहले उन्होंने बाढ़ के नदमा स्थित अपने पैतृक गांव में मां ब्रह्माणी की पूजा अर्चना की. और इसके बाद उन्होंने रोड शो की शुरुआत की. इस दौरान उनके साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ. 
रोड शो के दौरान लोग हर चौक चौराहे, हर गांव में सैकड़ो की संख्या में उनका इंतजार करते नजर आए. हर जगह उनकी सिर्फ एक झलक पाने के लिए भीड़ उतावली दिखी. लोगों की भीड़ उनका इंतजार करते हुए काफी उत्साहित दिखे. आज, मगंलवार (24 मार्च 2026) को चैती छठ का संध्या अर्घ्य भी था इसके बावजूद लोग सड़कों और चौक चौराहों पर उनका इंतजार करते और उनकी एक झलक पाने को उत्साहित नजर आए. कि अनंत सिंह से मिलने के बाद ही वे गंगा तट पर जाकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करेंगे. 
वहीं लोगों का इतना प्यार पाकर बाहुबलि अनंत सिंह अभीभूत हो गए उन्होंने हमारे नक्षत्र न्यूज के हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि "जनता का एको गो काम नहीं छोडेंगे, सब कर देंगे कुछो नहीं बचेगा" कटनी यानी फसल कटाई समाप्त होने के साथ ही हर गांव ही नहीं बल्कि हर घर जाएंगे और जनता का एक भी काम ऐसा नहीं होगा जिसे वह छोड़ देंगे, हर काम जनता का होगा. अनंत सिंह जिस अंदाज के लिए मशहूर है उसी अंदाज में उन्होंने हमारे संवाददाता रवि शंकर शर्मा से बातें की.
मोकामा नगर परिषद पहुंचते ही उन्होंने सर्वप्रथम भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की और वहां से चौक चौराहा होते हुए औटा में भाजपा महामंत्री निलेश कुमार पवन दरियापुर में भाजपा जिला अध्यक्ष सह मुखिया शैलेंद्र प्रसाद हाथीदह में एनडीए संयोजक मोकामा विधानसभा, मुखिया संघ अध्यक्ष सह हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा के साथ सैकड़ो लोगों ने ढोल बाजे फूल मालाओं से अनंत सिंह सिंह का जोरदार स्वागत किया, उनकी यात्रा बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी के दरबार में जाकर पूजा अर्चना करने के बाद समाप्त हुई !
रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले पर BJP का उग्र प्रदर्शन, Ranchi में किया पुतला दहन

मोतिहारी में ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’ का भव्य आयोजन, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन और सम्मान







