बोकारो में कोयला फैक्ट्री के मालकिन पर अपराधियों ने चलाई गोली
बोकारो में बाइक सवार हथियारबंद 4 अपराधियों ने कोयला फैक्ट्री की मालकिन शिव कुमारी और उनके बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग की. अपराधियों द्वारा घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वे फैक्ट्री से 11 बजे की रात अपने घर के लिए वापस लौट रहे थे.

Jharkhand (Bokaro): बोकारो जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है. खबर जिला के बेरमो के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट की है जहां बुधवार (21 जनवरी 2026) की रात करीब 11 बजे पेंक नारायणपुर थाना के पिलपिलो में अपराधियों ने जगदंबा कोल फैक्टी की मालकिन शिव कुमारी और उसके बेटे डॉ शिवम कुमार पर अंधाधुंध फायरिंग की.
कार के पिछले हिस्से में जा लगी गोली
अपराधियों द्वारा जब गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया तब दोनों मां-बेटे अपने कार (मारुति सियाज नंबर- JH09AT7328) पर सवार थे. और वे रात के करीब 11 बजे फैक्ट्री से निकल कर अपने कार से घर वापस लौट रहे थे. लेकिन जब वे पिलपिलो कटहरडीह स्थित गोदोनाला के पास पहुंचे तभी बाइक सवार 4 लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया. मगर शिवम ने कार नहीं रोकी और वे आगे निकल गए. इसपर अपराधियों ने उनपर 2 गोलियां चलाई. हालांकि दोनों गोली कार के पिछले हिस्से में लगी जिससे कार में बैठे मां-बेटे बाल-बाल बच गए.
घटना के बाद भय में दोनों मां-बेटे
इस बीच शिवम कार लेकर सीधे बोकारो थर्मल थाना पहुंचे. और वहां उन्होंने इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव से मुलाकात की और उन्हें घटना की जानकारी दी. वहीं थाना प्रभारी ने शिवम और उनकी मां को इलाज के लिए तुरंत डीवीसी हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां दोनों की मेडिकल जांच कराई. इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह सुरक्षित बताया. वहीं इस घटना से दोनों मां-बेटे भय में हैं.
सूचना मिलते ही हॉस्पिटल पहुंची पुलिस की टीम
इधर, इस मामले की जानकारी मिलने पर पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान भी डीवीसी हॉस्पिटल पहुंचे. घटना की सूचना पर बेरमो एसडीपीओर वशिष्ठ नारायण सिंह भी अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली.
वहीं घटना पर कोल फैक्ट्री की मालकिन ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि धनबाद का कोयला कारोबारी पिंटू अंसारी के निर्देश पर पिलपिलो निवासी श्याम सुंदर महतो उर्फ कोबरा ने उनपर गोलीबारी की है. उन्होंने पुलिस से मांग की, कि गोलीबारी करने वाले दोषियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करें.
रिपोर्ट- विजय कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में होमगार्ड बहाली पर बवाल: पत्थलगड्डा के अभ्यर्थियों ने समाहरणालय में किया हंगामा

गिरिडीह भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, मोदी-योगी सहित हिमंता के समर्थन में लगे नारे






