बेतिया में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
सिकटा थाना इलाके में पेड़ से लकटका प्रेमी युगल मिले है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है. और मामले में मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है

Bettiah (Bihar): बिहार के बेतिया में पेड़ से लटकते प्रेमी जोड़े का शव मिला है. शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है बता दें, यह पूरा मामला सिकटा थाना इलाके के सिरसिया गांव का है जहां गांव के पास ही स्थित एक बगीचे में एक पेड़ से प्रेमी युगल का शव लटकता मिला है.
जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर अचानक पेड़ पर लटक रही दो मृत शरीर पड़ी. उन्होंने जैसे ही शव देखा इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत सिकटा थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों शव को पेड़ से नीचे उतारा. और उसे अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए GMCH बेतिया भेजा. 
मृतकों की पहचान शेख सईदुल्लाह (17 वर्ष) और सहाबुन नेशा (16 वर्ष) के रुप में की गई है. दोनों ही सिरसिया गांव के रहने वाले हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटने लगे. मामले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
इधर, इस घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. लेकिन यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे की वजह कुछ और है इसका अबतक खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. SDPO ने आगे बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मामले में मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.पूछताछ के क्रम दोनों मृतकों के परिजनों ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद सभी सोने गए थे. सुबह जब जगे, तो शेहरी के समय दोनों घर में नहीं मिले. खोजबीन की गई तो दोनों आम के बगान में पेड़ से लटकते हुए मिले. इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का सही खुलासा हो पाएगा.
रिपोर्ट- अर्जुन
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






