चतरा के इटखोरी में माहौल बिगाड़ने की साजिश: बक्सा डैम से मिले प्रतिबंधित पशु के तीन कटे सिर, लोगों में आक्रोश
चतरा जिले में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश रची है, यहां बक्सा डैम में प्रतिबंधित पशु के 3 सिर मिले है. जिससे इलाके में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है. लोगों ने थाना पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md Rizwan): चतरा जिले के इटखोरी में असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की साजिश रची है. दरअसल, इटखोर क्षेत्र के माधवपुर स्थित बक्सा डैम में प्रतिबंधित पशु (गाय) के 3 सिर कटे हुए मिले है. इस मामले की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों के बीच तनाव का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग जाम कर दिया है जबकि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इटखोरी थाना पहुंच गए है.

जानकारी के अनुसार, आज, रविवार (31 मई 2026) की सुबह कुछ स्थानीय युवक स्नान करने के लिए बक्सा डैम पहुंचे. जहां वे डैम में तैर रहे प्रतिबंधित पशु के तीन सिर देख दंग रह गए. बताया जा रहा है कि डैम के पास ही विश्व प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर है और पूजा करने जाने से पूर्व कई श्रद्धालु इसी डैम में स्नान करने उतरते हैं.
असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने की इस कोशिश से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया है और सैकड़ों लोग इटखोरी थाने पहुंच गए हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद हैं. उन्होंने लोगों को मामले में कड़ी कार्रवाई का अश्वासन देकर शांत कराया.

वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है. इधर, इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में लोगों के बीच सनसनी फैल गई है. लोगों ने पुलिस से इस शर्मनाक घटना के लिए शीघ्र कार्रवाई करने और असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में लगातार बढ़ रही भू-माफियाओं की सक्रियता, भूमि विवादों को प्राथमिकता से निपटाए जिला प्रशासन- JMM

झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी तेज आंधी के साथ बारिश, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी







