'मत प्रतिशत कम करने के लिए रचा गया षडयंत्र...' वोट डालने के बाद संजय सेठ ने चुनाव व्यवस्था पर उठाए सवाल
निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों में लोग लंबी कतारों में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपने पारी का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच लोकसभा सदस्य सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चुनाव की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं.

Ranchi News: झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग भारी संख्या में अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. इस बीच राजधानी रांची में लोकसभा सदस्य सह देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी अपने वोट का प्रयोग करने के लिए वार्ड नंबर 33 के मतदान केंद्र संख्या 11 पहुंचे. जहां उन्होंने लोकतंत्र के त्यौहार में हिस्सा लेकर अपना बहुमूल्य वोट डाला. 
वोट डालने के बाद संजय सेठ ने मीडिया से बात करते हुए चुनाव की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि मत प्रतिशत कम करने के लिए साजिश रची गई है. एक ही बैलेट बॉक्स पर पार्षद और महापौर का वोट डाला जा रहा है. दोनों का मत पेटी अलग होना चाहिए. लेकिन दोनों के लिए एक ही मत पेटी बनाया गया है. ये षडयंत्र है. 27 फरवरी को काउंटिंग में काफी परेशानी हो सकती है. इससे समय जाएगा. कर्मचारी भी मतदान पत्र छांटते-चुनते थक जाएंगे. यानी मतगणना में दो तीन दिन लगेंगे. ऐसे में 27 फरवरी के बजाय 28,29 फरवरी तक चुनाव के परिणाम आएंगे.
संजय सेठ ने कहा कि जीवनभर अपने परिवार के साथ वोट करने आया था लेकिन इस बार अकेले पहुंचा हूं क्योंकि पत्नी का वोट 1 किलोमीटर दूर दूसरे मतदान केंद्र पर है. संजय सेठ ने कहा कि चुनाव में षडयंत्र चल रहा है लेकिन इसे सफल होने नहीं देंगे. साजिश कितनी भी कर लो, सफल होने नहीं देंगे. सूबे की जनता गुस्से में है. साल-सवा साल के अंदर पूरा सिस्टम डिरेल कर दिया. राज्य में फाइनेंसियल क्रंच आ गया है. कुछ भी जनसुविधाएं नहीं है. जनता बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताने जा रही है.
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने घरों से निकलें, मतदान केंद्र आइए और अपने पसंद के उम्मीदवार वोट दें, उन्होंने कहा कि रांची स्वच्छ, सुंदर शहर बनें इन्दौर के मुकाबले रांची खड़ा हों, यहां किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है. इतना सुंदर और आकर्षक शहर हिंदुस्तान का नंबर वन सिटी बनें. ये मेरा संकल्प है 2026 का वोट दें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






