"कांग्रेस पार्टी ने पार कर दी है नीचता की हद", यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन को बाबूलाल मरांडी ने बताया निंदनीय
दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवा काग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए शर्टलेस प्रदर्शन की झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने घोर निंदा की है. उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदर्शन करने के लिए पीएम आवास आदि उपयुक्त स्थान ढूंढना चाहिए था.

Jharkhand (Ranchi): झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने यूथ कांग्रेस द्वारा किए 'शर्टलेस प्रदर्शन' की घोर निंदा की है. बताते चलें कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा यह प्रदर्शन भारत AI सम्मेलन के दौरान किया गया. जो दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहा है.
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने निंदा करते हुए कहा कि सत्ता हथियाने के अलग-अलग हथकंडे अपना रही है. उन्होंने इस प्रदर्शन को कांग्रेस की हद से अधिक गिरी हुई हरकत करार दिया. उन्होंने इसे भारत का अपमान बताया.
उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर जब यह शिखर सम्मेलन जारी है, वहीं दुनिया भर के करीब 20 देशों से राष्ट्राध्यक्ष भारत आए हुए हैं. ऐसे में यह प्रदर्शन समूचे भारत की छवी धूमिल करने जैसा कृत्य है.
उन्होंने कहा कि भले यह शिखर सम्मेलन भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया है लेकिन इसमें प्रतिष्ठा पूरे भारत की जुड़ी हुई है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि अपनी आवाज उठाने के लिए प्रदर्शन ही करना था तो उनके पीएम आवास या कार्यालय को चुनना चाहिए था. कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने सारी हदे पार कर दी हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






