मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेसी नेता जलेश्वर महतो ने जताई आपत्ति: "बापू के अस्तित्व से खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा"
मनरेगा का नाम बदलने के कारण उग्र विपक्ष चुप नहीं बैठेगी. कांग्रेस के वर्तमान उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा. उन्होंने बताया कि जी राम जी बिल के विरोध में 5 जनवरी को रांची में एक विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा.

JHARKHAND (GIRIDIH): कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो ने शनिवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत किया. इस दौरान जलेश्वर महतो ने कहा कि मनरेगा से बापू का नाम हटाकर मोदी सरकार उनके अस्तित्व को खत्म करने पर तुली हुई है. कांग्रेस को इसके खिलाफ आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है.
जलेश्वर महतो ने कहा कि हर राज्य की आर्थिक अवस्था एक समान नहीं है . ऐसे में मोदी सरकार द्वारा जी राम जी बिल पेश कर आधा से अधिक भार राज्यों पर डाल देना बिल्कुल स्थितिपरक नहीं है. ऐसे में मजदूरों के हालत में सुधार नहीं होगा बल्कि हालात और बिगड़ेंगे.
प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि आगामी 5 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस द्वारा इसी से संबंधी विरोध प्रदर्शन रांची में किया जाना है. कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं रहने वाली, मजदूरों के साथ अन्याय और बापू के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ नहीं सहा जाएगा.
इधर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केड़िया, नरेश वर्मा, दिनेश विश्वकर्मा समेत कई कांग्रेस के नेता मौजूद थे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






