NAXATRA NEWS
BIHAR ELECTION 2025 : राजधानी पटना में कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलायी है. बैठक में सभी ऑब्जर्वर शामिल होंगे. वहीं दिल्ली से कई बड़े नेता पटन पहुंचे. बैठक में केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं.
बता दें कि हाल ही में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु की जगह पर अविनाश पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस का एक खेमा नाराज चल रहा है. इसी डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस की यह बड़ी बैठक बुलायी गई है. बिहार चुनाव 2025 में सीट बंटवारे के बाद लगभग सभी पार्टियों में नाराजगी देखी जा रही है. जिसे संभालने में पार्टियां जुटी है. कांग्रेस ने भी डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में जुटी है.









