राजेश एक्सपोर्ट्स के कथित ₹15.15 लाख करोड़ घोटाले पर कांग्रेस का हमला, LIC निवेशकों के हितों की रक्षा की मांग
राजेश एक्सपोर्ट्स के कथित ₹15.15 लाख करोड़ के वित्तीय घोटाले को लेकर केंद्र सरकार और वित्तीय नियामक संस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा 'दीपू' ने राजेश एक्सपोर्ट्स के कथित ₹15.15 लाख करोड़ के वित्तीय घोटाले को लेकर केंद्र सरकार और वित्तीय नियामक संस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सेबी द्वारा कंपनी के प्रमोटर राजेश मेहता पर की गई कार्रवाई यह दर्शाती है कि बड़े कॉरपोरेट घरानों को दी गई छूट का खामियाजा आम जनता और निवेशकों को भुगतना पड़ रहा है।
विनय सिन्हा ने आरोप लगाया कि कंपनी ने अपने कुल राजस्व का 99.8 प्रतिशत हिस्सा कागजों पर दर्शाया, लेकिन इतनी बड़ी अनियमितता के बावजूद संबंधित एजेंसियां समय रहते कार्रवाई नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC की कंपनी में 10.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिससे लाखों पॉलिसीधारकों और निवेशकों का पैसा जोखिम में पड़ गया है।
उन्होंने कहा कि रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत झारखंड के हजारों छोटे निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में निवेश किया था। शेयर में लगातार गिरावट के कारण उनकी पूंजी डूबने की आशंका बढ़ गई है। साथ ही स्विस गोल्ड रिफाइनरी Valcambi SA के नाम पर कथित वित्तीय हेराफेरी की स्वतंत्र और फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की गई।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मामले की उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच कराने, LIC तथा छोटे निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और दोषी प्रमोटरों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्तियां जब्त करने की मांग की है।
विनय सिन्हा 'दीपू' ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी निवेशकों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण

गिरिडीह में दो कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत: बाइक सवार एक बच्चे की मौत, कई घायल







