टंडवा में कोल वाहन का कहर: घर के सामने वृद्ध को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने पूछा- "कहां हैं अधिकारी और नेता"
इस दर्दनाक हादसे से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं और जिला प्रशासन के लचर रवैए को कोस रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंद कमरों में ट्रांसपोर्टरों और अधिकारियों की बैठकें सिर्फ दिखावा होती हैं.

Chatra, Jharkhand: चतरा के टंडवा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती देर रात धनगड़ा गांव में एक तेज रफ्तार कोयला लदे वाहन ने घर के सामने खड़े 75 वर्षीय वृद्ध माधो साव को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इस दर्दनाक हादसे से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं और जिला प्रशासन के लचर रवैए को कोस रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंद कमरों में ट्रांसपोर्टरों और अधिकारियों की बैठकें सिर्फ दिखावा हैं, क्योंकि धरातल पर कोल वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार और हादसों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है.
उग्र ग्रामीणों ने इस घटना को दुर्घटना नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही से हुई हत्या बताया है. लोग अब डीटीओ की जवाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि स्थानीय विधायक व सांसद बंद कमरों से निकलकर सड़क पर संघर्ष कर रहे आमजनों के बीच आएं और इसका स्थाई समाधान करें.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, साइबर अपराधी को छुड़ाने में रहे सफल

दिल्ली में एनडीए की उच्चस्तरीय बैठक: सर्वाधिक समय तक पद पर रहने के रिकॉर्ड पर सुदेश महतो ने पीएम मोदी को दी बधाई







