21 अप्रैल को JPSC से चयनित 63 CDPO को CM हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र
आगामी 21 अप्रैल (मंगलवार) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेपीएससी से चयनित 63 CDPO को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसे लेकर प्रोजेक्ट भवन में कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया है.

Ranchi News: झारखंड में जेपीएससी से चयनित अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, बता दें, आगामी मंगलवार यानी 21 अप्रैल 2026 को जेपीएससी से चयनित 63 CDPO (बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों) को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. इसे लेकर रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे और अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे.
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर करीब 1 बजे प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी जिसमें राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. चयनित सभी 63 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद उनकी पदस्थापना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.
बता दें, ये नियुक्तियां महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत की जा रही हैं. CDPO (बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों) का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी और बाल विकास योजनाओं के संचालन में इनकी अहम भूमिका होती हैं.
विभाग द्वारा महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया भी तेजी
इसके अलावा JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा अनुशंसित महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्त की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है. दस्तावेजों की जांच सहित अन्य जरूरी औपचारिकताएं विभाग की तरफ से पूरी की जा रही है राज्य सरकार शीघ्र हीी इसपर भी नियुक्ति पत्र देने की तिथि का ऐलान कर सकती है. बता दें, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति से महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है. काफी लंबे समय से कई पद रिक्त पड़ा है जिसके कारण योजनाओं के संचालन में दिक्कतें सामने आ रही थीं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi: प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, पैदल चलकर आए अपराधी ने मारी थी गोली

Ranchi में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की अंधाधुंध फायरिंग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पहुंचाया पारस हॉस्पिटल







