Assam Assembly Election: "आप मजदूर नहीं, नायक हैं", CM हेमंत सोरेन ने किया चाय बागान मजदूरों के दैनिक भत्ते बढ़ाने का वादा
CM हेमंत सोरेन ने असम के बिगबोई से चाय बागान के मजदूरों के हितों की बात की. उन्होंने कहा कि दैनिक भत्ता ढाई सौ से बढ़ाकर पांच सौ कर दी जाएगी.

Assam Assembly Election (Digboi): असम विधानसभा चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन ने बुधवार को असम के डिगबोई में चुनावी जनसभा की. जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने आदिवासियों की आय बढ़ाने, दैनिक जीवन में उनके हालात, बुनियादी आवश्यकताओं सहित कई मुद्दों पर बात की. साथ ही जेएमएम की मंशा भी जाहिर की.
उन्होंने जेएमएम के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की. साथ ही कहा कि जेएमएम के अगर दस उम्मीदवारों की जीत होती है, तो जनता को नौ हजार प्रति माह दिए जाएंगे. साथ ही चाय बागान से मिलने वाले दैनिक भत्ते में भी बढ़ोतरी कर ढाई सौ से पांच सौ रुपए कर दिए जाएंगे.
आदिवासियों की असम में वर्तमान स्थिति पर उन्होंने कहा कि उनके हालात मरने जैसे हैं. जिस स्थिति में वे रहने को मजबूर हैं, उसमें बदलाव और सुधार की बहुत अधिक जरूरत है. उन्होंने कहा कि अभी आदिवासियों के लिए बुनियादी जरूरतों में सड़क, स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी आदि कई चीजों की बदतर स्थिति है. जिसे बदला जाएगा.
उन्होंने जनता से जेएमएम का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि यदि वे उनकी ओर एक कदम बढ़ाएंगे, तो उनकी ओर दस कदम बढ़ाया जाएगा. आश्वासन देते हुए कहा कि उनका कोई बाल भी बांका करने की सोच नहीं पाएगा. आदिवासियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि "आप मजदूर नहीं, नायक हैं". उनकी शक्ति का आभास दिलाते हुए कहा कि अगर चाय बागान की जनता मुट्ठी बांध ले तो देश का चाय उद्योग ठप्प पड़ जाएगा.
उन्होंने तथाकथित भूमि घोटाले में उन्हें जेल में डाले जाने की बात याद दिलाई. कहा कि
"मुझे भी इन लोगों ने जेल में डाला था, जिसका जवाब जनता ने उन्हें चुनाव में दिया और मुझे दोबारा सत्ता में लेकर आई."
पीएम आवास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने प्रश्न चिन्ह डालते हुए कहा कि कितने लोगों में मिला? कहा कि झारखंड में अबुआ आवास के जरिए लोगों को घर दिए जाते हैं, जो पीएम आवास योजना से कई गुणा बेहतर है.
मशहूर गायक जुबीन गर्ग की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग अच्छा काम करते हैं, जनता के हित में बात करते हैं, उनकी मौत जल्दी हो जाती है. ये कई सवाल खड़े करता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

असम की धरती से Hemant Soren की हुंकार: 'भाजपा राज में मजदूर बेहाल, झारखंड मॉडल ही अब एकमात्र विकल्प'

PM मोदी की गोगमुख में जनसभा, कहा- "आपके आशीर्वाद से लगाऊंगा जीत की हैट्रिक, 'राजकुमार' लगाएंगे हार की सेंचुरी"






