आगामी त्योहारों को लेकर CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था
आने वाले त्योहारों को लेकर सुरक्षा तगड़ी हो, इसको लेकर सीएम ने पुलिस अदिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की.

Jharkhand (Ranchi): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. राज्य में आने वाले दिनों में ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों की रौनक रहने वाली है. जिसको आपराधिक तत्वों द्वारा अपने गलत मनसूबों की पूर्ति के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास किया जाता है.

इन परिस्थितियों से बचने की खातिर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी अति आवश्यक है. सीएम के साथ बैठक के दौरान वरीय पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूदगी थी. इस उच्च स्तरीय बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक भी जुड़े हुए थे. इस दौरान अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामलाः मरीजों से मिलने पहुंची विधायक कल्पना सोरेन, सदर अस्पताल की अव्यवस्था पर जमकर भड़के परिजन

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज







