CM हेमंत सोरेन ने 1042 सहायक शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- बेहतर शिक्षा व्यवस्था से राज्य का होगा विकास
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इनडोर स्टेडियम में 1042 नव चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इनडोर स्टेडियम में 1042 नव चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इनमें पहली से पांचवीं कक्षा के लिए 274 तथा छठी से आठवीं कक्षा के लिए 768 सहायक आचार्य शामिल हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी द्वेषभाव से दूर रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें.
झारखंड के दूरस्थ सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई कई बार बाधित होती है. हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि अबुआ सरकार शिक्षकों को कमी को कम करने में जुटी हुई है. इसी प्रयास का फल है कि आज 1042 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की गई.
इन्हें मिला नियुक्ति पत्र :
1 से 5 तक के कक्षा के लिए 274 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य
कक्षा 6 से 8 के लिए 768 स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक
सामाजिक विज्ञान के 387 सहायक आचार्य
गणित एवं विज्ञान के सहायक आचार्य 231
कहां कितने सहायक आचार्यों की नियुक्ति?
पलामू के 123, गिरिडीह के 92, कोडरमा के 81, साहिबगंज के 63, पश्चिमी सिंहभूम के 61, रांची के 36, लोहरदगा के 11 और रामगढ़ के 4 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.
जिन राज्यों की शिक्षा व्यवस्था मजबूत, वही आगे बढ़े : सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश में वहीं राज्य आगे बढ़े हैं जहां की शिक्षा व्यवस्था मजबूत है. सरकार की व्यवस्था पर हमें गर्व होना चाहिए और इसे बेहतर बनाने पर सभी को काम करना चाहिए.
हम अपनी व्यवस्था को कमजोर करते हैं तो निजी संस्थान विसात बिछाने लगते हैं. राज्य सरकार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है. हम ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं जहां सभी सुकून से काम कर सकें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









