जनगणना-2027 के तहत CM ने पूरी की स्व-गणना की प्रक्रिया, कहा- जनगणना सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं...आमजनमानस के भविष्य को सही दिशा देने का आधार
मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 की प्रक्रिया में अपनी महती जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की. मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं.

Ranchi News: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज, शुक्रवार (1 मई 2026) को CM हेमंत सोरेन ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 की प्रक्रिया में अपनी महती जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की. मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं. 
जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी से हुए अवगत..
मौके पर मुख्यमंत्री को जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण करने से संबंधित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया. मुख्यमंत्री के समक्ष जनगणना अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत 01 मई से 15 मई तक स्व-गणना कार्य प्रारंभ हो चुका है. इसके पश्चात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य दिनांक 16 मई से 14 जून 2026 तक पूरे राज्य में किया जाएगा. इस गहन जनगणना अभियान के दौरान घर-घर जाकर प्रगणक से संबद्ध कर्मी डेटा संग्रह करेंगे. सभी जिलों में इस कार्य के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है. 
जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं बल्कि आमजन के भविष्य को सही दिशा देने का आधार
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं बल्कि आमजनों के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है. जनगणना से राज्य सरकार की योजनाओं को और ज्यादा प्रभावी तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने इस कार्य के दौरान क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मिलित किए जाने की बात जनगणना अधिकारियों से कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना-2027 का कार्य तकनीकी रूप से सराहनीय पहल है. मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य वासियों से इस राष्ट्रीय जनगणना अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.
इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, भारत सरकार के निदेशक प्रभात कुमार, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम सुशांत गौरव, सहायक नगर आयुक्त राहुल यादव, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शेषनाथ बैठा, जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक केशया. आर, सहायक निदेशक मुरारी मोहन, सांख्यिकी अधिकारी कौशल किशोर सहित अन्य उपस्थित रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा कदम: एसिड अटैक व दिव्यांग मामलों का छह माह में निपटारा अनिवार्य

पवन खेड़ा को Supreme Court से बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत; असम CM की पत्नी पर लगाए थे आरोप







