अपनी शादी की 20वीं वर्षगांठ मना रहे CM हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्म पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन आज, 7 फरवरी 2026 को अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना रहे है. इस अवसर पर राज्य सरकार में मंत्री दीपक बिरुआ ने उन्हें शुभकामनाएं दी है.

Hemant And Kalpana wedding anniversary: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्म पत्नी गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन आज, 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना कर रहे हैं. इस मौके पर आज वे रागगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहे हैं. इधर, शादी सालगिरह के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरन को सूबे में परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ ने बधाई और शुभकामनाएं दी है.
मंत्री ने एक्स पर पोस्ट साझा करके दी शुभकामनाएं
मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरन शादी की 20वीं सालगिरह की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने लिखा है- ''शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं साथी !! आप दोनों का साथ में बिताया सफर हम सबके लिए प्रेरणा है. आपकी सालगिरह उतनी ही खास और एहसास भरी हो जितनी आप दोनों के त्याग और तपस्या की कहानी. ईश्वर आपकी जोड़ी बनाए रखें यही कामना है !!''
पूर्व मंत्री ने भी दी शादी सालगिरह की शुभकामनाएं
वहीं, सूबे के पूर्व पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को शादी सालगिरह की शुभकामनाएं दी है उन्होंने ने एक्स पर पोस्ट साधा करते हुए लिखा है ''आप दोनों का साथ यूं ही अटूट बना रहे, जन्म-जन्मांतर तक प्रेम और विश्वास की डोर मजबूत रहे; मां गढ़देवी से यही प्रार्थना है. आपके वैवाहिक जीवन में स्नेह, सम्मान, सुख-समृद्धि और सौहार्द सदा बना रहे. वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.''
7 फरवरी 2006 को संताली रीति-रिवाज से हुई थी हेमंत-कल्पना की शादी
बता दें, सीएम हेमंत और कल्पना मुर्मू सोरेन की 20 वर्ष पहले आज ही के दिन यानी 7 फरवरी को संताली रीति रिवाज से शादी हुई थी. परिवारों के बीच बनी सहमति के बाद वर्ष 2006 को 7 फरवरी के दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. हेमंत सोरेन की बारात रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा से क्योंझर के लिए रवाना हुआ था. हेमंत सोरेन की शादी उस वक्त हुई थी जब उनके पिता दिवंगत दिशोम गुरू शिबू सोरेन केंद्र सरकार में कोयला मंत्री के पद पर कार्यरत थे. 
दरअसल, शिबू सोरेन की बड़ी बेटी की शादी ओडिशा में हुई. इस दौरान शादी समारोह में ही ओडिशा की रहने वाली कल्पना मुर्मू से शिबू सोरेन परिवार की पहली मुलाकात हुई. बताया जाता है कि शिबू सोरेन परिवार ने पहली नजर में ही कल्पना मुर्मू को अपनी बहू के रुप में स्वीकार कर लिया. जिसके बाद दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद हेमंत और कल्पना की शादी की तारीख तय हुई और 7 फरवरी 2006 को दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज







