तेज आंधी-तूफान के साथ झारखंड में आज भी बरसेंगे बादल, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य के 12 जिलों में आज विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही रांची, खूंटी, गुमला, जमशेदुपर, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, लोहरदगा और पलामू में आंधी-तूफान होने आशंका जताई है.

Jharkhand Weather: झारखंड में आगामी 17 मई तक मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिखेगा. मौसम विभाग ने राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आज भी आंधी, मेघ गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है. हालांकि पश्चिमी और उत्तरी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) के कुछ हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है.
बता दें, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है सोमवार को रांची और आसपास के जिलों खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ में भी गरज-चमक के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हुई. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.
वहीं, बात आज की करें तो, विभाग ने आज, मंगलवार यानी 12 मई 2026 को राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और रांची, खूंटी, गुमला, जमशेदुपर, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, लोहरदगा और पलामू में आंधी-तूफान होने की आशंका जताई है. इस दौरान इन जिलों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. विभाग ने यह भी बताया है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर की वजह यह स्थित बनी हुई है जो मध्य प्रदेश और हिमालय क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की तरफ काफी सक्रिय है और इसी कारण झारखंड में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है.
विभाग की ओर से लोगों को खास सलाह
विभाग की ओर से आज के दिन कई जिलों में छिटपुट बारिश होने की बात कही गई है जिसमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, दुमका, देवघर और गिरिडीह जिला शामिल है. इन जिलों में मेघ गरज के साथ बारिश और कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. इस दौरान विभाग ने आमजनों को खराब मौसम के दौरान खुद के बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार, गढ़वा और पलामू डिवीजन में भी स्थानीय स्तर पर तेज हवाएं चल सकती है जबकि उत्तरी हिस्सों वाले जिले गोड्डा और देवघर में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कम बारिश होने की संभावना है.
कई जिलों में आंधी तूफान और वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के पूर्वी हिस्सों में 13 मई को भी कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद 14 और 15 मई को भी अधिकांश जिलों में दोपहर बाद मौसम बिगड़ जाएगा. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है 15 मई को राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. और लोगों को खुले जगहों, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है. विभाग के अनुसार, 16 और 17 मई को भी उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और सहिबगंज सहित पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) में मौसम का असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान इन जिलों में इन इलाकों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







