MP: रिजल्ट में ‘CAN’ का खेल, होनहार छात्रा को परेशान कर रहा सिस्टम ! पिता की आंखों में छलके आंसू
छात्रा ने अंग्रेजी का पूरा पेपर लिखा, यहां तक कि सप्लीमेंट्री कॉपी भी ली फिर भी नतीजा ऐसा आया, कि पूरा परिवार एक हफ्ते से दर-दर दफ्तरों के चक्कर में इधर-उधर भटक रहा है.

Dindori / Madhya Pradesh (Report By- Kamla Kant Pandey): डिंडौरी जिले के बजाग में शिक्षा व्यवस्था की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां एक होनहार छात्रा का भविष्य सिस्टम की गलती में फंस गया है. दरअसल, आपको बता दें, डिंडौरी जिला स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बजाग की 12वीं छात्रा आराधना गजेंद्र (पिता-दीनदयाल गजेंद्र) ने 12वीं की परीक्षा दी थी. उसने सभी विषयों में अच्छे अंक हासिल किए लेकिन अंग्रेजी विषय में उसके रिजल्ट में “CAN” लिखकर उसे असमंजस और परेशानी में डाल दिया गया है.
हैरानी की बात तो ये है कि छात्रा ने अंग्रेजी का पूरा पेपर लिखा, यहां तक कि सप्लीमेंट्री कॉपी भी ली फिर भी नतीजा ऐसा आया, कि पूरा परिवार एक हफ्ते से दर-दर दफ्तरों के चक्कर में इधर-उधर भटक रहा है. बता, दें छात्रा आराधना गजेंद्र आमाडोंगरी तहसील, बजाग की निवासी है. और उसने कला संकाय से 12वीं की परीक्षा दी थी. परीक्षा रिजल्ट में सभी विषयों में अच्छे अंक आए, लेकिन अंग्रेजी में “CAN” लिखे जाने के कारण न तो वह पास मानी जा रही है और न ही फेल.
परिजनों का कहना है कि जिस छात्रा ने पूरा पेपर हल किया, सप्लीमेंट्री कॉपी ली वो फेल कैसे हो सकती है? इस संबंध में छात्रा आराधना और उसके परिजनों ने उसी दिन कलेक्टर से शिकायत की. जिसके बाद कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को जांच के निर्देश भी दिए लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब हालात ये हैं कि छात्रा न तो सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म भर पा रही है, और न ही पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर पा रही है. 
जिला शिक्षा अधिकारी ने जरूर माध्यमिक शिक्षा मंडल को पत्र लिखा है. लेकिन सिस्टम की सुस्ती ने छात्रा का भविष्य अधर में लटका दिया है. सबसे दर्दनाक तस्वीर तब सामने आई जब अपनी बेटी की परेशानी बताते-बताते पिता की आंखों में आंसू छलक पड़े. लेकिन इन सबके बीच अब सवाल ये है कि आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? और कब तक एक छात्रा अपने हक के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रहेगी ?
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बड़वानी में एक बेटे ने दिनदहाड़े अपने पिता को मारी गोली, खून से लथपथ मौके पर हो गई मौत

Dewas: जन्मदिन के दिन बुझ गया घर का चिराग, कुएं से गेंद निकालने गए थे बच्चे, डूबकर हो गई मौत







