गिरिडीह में निकाय चुनाव के दौरान झड़प ! आपस में भिड़े 2 उम्मीदवार के समर्थक, मंत्री सुदिव्य कुमार ने डाला वोट
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के लिए वार्ड नंबर 23 के बूथ संख्या 3 पहुंचे. जहां उन्होंने अपना वोड डाला. वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 18 के बूथ संख्या 4 के पास अचानक दो उम्मीदवार के समर्थक आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों तरफ से पत्थबाजी भी हुई.

Giridih News: सुबह 7 बजे से झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया जारी है. इधर गिरिडीह जिले में भी सुबह से मतदान जारी है लोग भारी संख्या में अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. इस बीच सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के लिए वार्ड नंबर 23 के बूथ संख्या 3 पहुंचे. जहां उन्होंने अपना वोड डाला. इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों से बाहर आएं और मतदान जरूर करें. नगर के विकास के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है. 
मतदान को लेकर जिले में प्रशासन अलर्ट मोड में है सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती है. जिससे शांति और सौहार्द तरीके से मतदान संपन्न हो लेकिन इस बीच वार्ड नंबर 18 के बूथ संख्या 4 के पास अचानक दो उम्मीदवार के समर्थक आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों तरफ से पत्थबाजी भी हुई. कुछ देर तक दोनों समर्थकों के बीच झड़प चलता रहा. किसी ने इसकी सूचना डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार को दी जिसके बाद उनके निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट गुलाम समदानी और डीएसपी आबिद खान ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. और इसके बाद फिर से मतदान की प्रक्रिया शुरु कराई गई. 
इधर, बड़की सरिया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में भी मतदान सुबह से जारी है. वोटिंग को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है जिला प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ा के अनुसार, गिरिडीह नगर निगम में सुबह 9 बजे तक 6.79 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि बड़की सरिया नगर पंचायत में 10.09 फीसदी और धनवार नगर पंचायत में 10.25 मतदान हुआ है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






