CISCE Board ने जारी किया 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
CISCE Board 10th 12th Result 2026 Live: CISCE ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर नतीजे देख सकते हैं.

CISCE Board Result 2026: CISCE (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) ने ICSE कक्षा 10वीं) और ISC कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्राओं ने इस वर्ष CISCE बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लिया था वे अपना स्कोर कार्ड (रिजल्ट) CISCE के आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर विजिट करके जांच कर सकते हैं.
CISCE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था. और परीक्षा के खत्म होने के बाद से ही छात्रों की निगाहें रिजल्ट की तारीखों पर टिकी थीं अब CISCE ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है. सभी परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
कितने फीसदी रहा रिजल्ट
इस बार आईसीएसई कक्षा 10वीं के नतीजों में 99.18% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है जबकि आईएससी कक्षा 12वीं में 99.13% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता पाई है. 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है.
वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
परीक्षा के नतीजे देखने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं, इसके बाद होमपेज पर, "ICSE Examination results 2026" या "ISC Examination results 2026" के लिंक पर क्लिक करें. और इसके बाद अपना कोर्स चुनें, फिर अपना UID, इंडेक्स नंबर (Index Number) और कैप्चा कोड (Captcha code) दर्ज करें, इसे भरते ही आपके सामने स्क्रीन पर स्कोर/मार्क्सशीट दिखाई देगी. अब आप रिजल्ट को सेव या डाउनलोड करके प्रिंटआट करा लें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

19 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद झारखंड पात्रता परीक्षा आज, 6 जिलों में 1 लाख 75 हजार अभ्यर्थी शामिल

नव नियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट







