पुलिस की वर्दी में सिर्फ अफसर नहीं, लोगों का दिल जीतने वाले इंस्पेक्टर बने सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक
अक्सर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं कभी स्कूल के बच्चों को पढ़ाते हुए तो कभी लोगों को समाजिक संदेश देते हुए. मधुसूदन मोदक पहले चाईबासा में थाना प्रभारी भी रह चुके हैं

प्रिंस यादव / Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों झारखंड पुलिस के सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनका हंसमुख चेहरा, बेबाक आवाज़ और अनोखा अंदाज़ लोगों को खूब भाता है. अक्सर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं कभी स्कूल के बच्चों को पढ़ाते हुए तो कभी लोगों को समाजिक संदेश देते हुए. मधुसूदन मोदक पहले चाईबासा में थाना प्रभारी भी रह चुके हैं और वहां भी अपने कामकाज और मिलनसार छवि की वजह से चर्चाओं में रहे थे.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिल को छू लेने वाला संदेश पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा- मां, माटी, गुरु और मित्र का हमेशा सम्मान करिए. क्योंकि यह वहीं बहुमूल्य रत्न है जो आपको सम्मान पाने के लायक बनाते हैं. अब ज़रा सोचिए, पुलिस की वर्दी में सख़्ती तो सबने देखी है, लेकिन जब वही वर्दीधारी अधिकारी दिल की बात करते हैं तो लोगों के दिल सीधे छू जाते हैं.
गोड्डा के लोग भी कह रहे हैं कि मोदक बाबू सिर्फ कानून के रखवाले नहीं, बल्कि समाज को दिशा दिखाने वाले सच्चे गुरु भी हैं पुलिस की वर्दी में ये सिर्फ अफसर नहीं, बल्कि दिल जीतने वाले इंस्पेक्टर बन चुके हैं. चाईबासा में थाना प्रभारी रह चुके मोदक अब गोड्डा की जनता के दिलों में भी राज कर रहे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






