ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी का कड़ा एक्शन,एक और आरोपी गिरफ्तार
रांची: झारखंड में हुए ट्रेज़री घोटाले के खिलाफ सीआईडी की एसआईटी टीम ऐक्शन मोड में आ गई है। इसी के तहत एक और अभियुक्त को बुधवार गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड सरकार के आदेश के बाद बोकारो में दर्ज ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी से संबंधित कांड का अनुसंधान सीआईडी झारखंड रांची कर रही है। इसकी गहन और प्रभावी जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। एसआईटी द्वारा इस कांड में एक सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया है।जो बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्ति था।
इससे पहले गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त लेखपाल कौशल कुमार पांडे का यह सहयोगी था। वही बीते सोमवार को भी एक आरोपी सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था।सीआईडी के द्वारा गिरफ्तारी के बाद जांच पड़ताल में अभियुक्त के खाते में मुख्य अभियुक्त कौशल कुमार पांडे द्वारा लगभग 50 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे।वहीं आरोपी के द्वारा कौशल कुमार पांडे के सहयोग से गलत तरीके से कमान निर्गत कर उस कमान से टीए बिल की निकासी की जाती थी। जिसके माध्यम से वर्ष 2020 से अब तक कुल 1.11 करोड़ से ज्यादा की राशि की निकासी आरोपी के बैंक खाता के माध्यम से पाई गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर

गिरिडीह के संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा







