JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की जांच तेज, कुणाल सिंह को 9वें समन में उपस्थित होने का आदेश
जेएसएससी के पेपर लीक का मामला लंबे समय से लंबित है. कुणाल सिंह, जिन्होंने लीक के खुलासे का दावा किया था, उन्हें सीएईडी पूछताछ के लिए कई दफा समन भेज चुकी है.

Jharkhand (Ranchi): झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) CGL (Combined Graduation Level) परीक्षा पेपर लीक मामले में CID की जांच लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि जांच के दायरे को बढ़ा दिया गया है. इस मामले में अब तक CID एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है. इसी क्रम में CID ने छात्र नेता और कोचिंग संस्थान संचालक कुणाल सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा है. उन्हें 13 मार्च को CID कार्यालय में उपस्थित होकर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है.
जानकारी के अनुसार कुणाल सिंह को अब तक 9 बार समन भेजा जा चुका है. वहीं अब तक एक दर्जन से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. मामले की अंतिम सुनवाई हाईकोर्ट में 28 जनवरी को हुई थी. बता दें कि कुणाल सिंह एक कोचिंग के संस्थापक हैं.
इससे पहले CID ने 22 दिसंबर को कुणाल प्रताप सिंह के खिलाफ वारंट जारी कराया था. इसके बाद 28 जनवरी को झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम चौधरी की अदालत में उनकी याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई के दौरान कुणाल सिंह की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी और उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था. बताया जा रहा है कि CID अब तक कुणाल सिंह को नौ बार समन भेज चुकी है और उनसे पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है. पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई और पूछताछ आगे भी जारी रहने की संभावना है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






