सीआईडी ने ट्रेज़री घोटाले मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,मिला एक करोड़ का संदिग्ध लेनदेन
रांची: झारखंड में हुए ट्रेज़री घोटाले की जांच सीआईडी ने तेज कर दी ही और इसी के तहत एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड सरकार के आदेश के बाद बोकारो में दर्ज ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी से संबंधित कांड का अनुसंधान सीआईडी झारखंड रांची कर रही है। इसकी गहन और प्रभावी जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। एसआईटी द्वारा इस कांड में एक गृह रक्षक वाहिनी अभियुक्त सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है।जो बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्ति था।
इससे पहले गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त लेखपाल कौशल कुमार पांडे का सतीश कुमार सहयोगी था। वही सीआईडी के द्वारा गिरफ्तारी के बाद जांच पड़ताल में अभियुक्त के खाते से लगभग 1.06 करोड़ की संदिग्ध राशि का लेनदेन पाया गया है। जिसे सीआईडी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 45 लाख रुपए राशि को फ्रीज कर दिया गया है। इस अकाउंट की जांच आगे भी जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के मिर्जागंज में धूमधाम से मना भामाशाह का जयंती समारोह, सांसद और उद्योगपतियों सहित कई नामचीम ने की शिरकत

28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी मशाल जुलूस, महिला आरक्षण बिल का मुद्दा गूंजेगा







