चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड: पुलिस को देखते ही मुख्य आरोपी अभिषेक ने चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल
चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक हत्याकांड मामले में रांची पुलिस और मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को गोली लगी. जिससे वह घायल हो गया है. मुठभेड़ के बाद अभिषेक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Ranchi Crime: रांची के कांके स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक के हत्याकांड मामले में रांची पुलिस और मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हुई है जिसमें आरोपी अभिषेक सिंह घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित ITBP कैंप के पास हुई. मुठभेड़ के बाद आरोपी अभिषेक सिंह को घायल अवस्था में पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
रेस्टोरेंट संचालक की हत्या के बाद था फरार
बता दें, आरोपी अभिषेक सिंह ने शनिवार देर रात कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी थी वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे वेज बिरयानी की जगह नॉनवेज बिरयानी परोसा गया. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अभिषेक मौके से फरार हो गया था. वहीं मामले की जानकारी के बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया और आरोपी को दबोचने का निर्देश दिया था.
पुलिस को देखते ही शुरु कर दी फायरिंग
रेस्टोरेंट संचालक के हत्यारे अभिषेक सिंह को दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी कांके थाना इलाके के ITBP कैंप के पास छिपा है इसपर पुलिस उसके पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी अभिषेक ने उनपर फायरिंग करनी शुरू कर दी.
इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपनी ओर से गोली चलाई. जिससे अभिषेक को गोली लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ा गया. वहीं, इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बता दें, रांची पुलिस की पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ है जिसमें अबतक 5 अपराधियों को रांची पुलिस की गोली ने घायल किया हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्यप्रदेश में 3 MBBS फर्जी डॉक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरकारी नौकरी में दे रहे थे सेवाएं

सरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को घर में घुसकर मारी गोली, चीख-पुकार मचने से पहले हुआ फरार







