गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती, निदेशक ने बताया फिजिकल क्रियाओं को विकास का आवश्यक अंग
राज्य के अन्य जिलों के जैसी भीषण गर्मी से गिरिडीह भी आहत है. जिसका तोड़ अपने स्तर से समर कैंप के जरिए सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने निकाला है. जिसमें बच्चे नाचते, थिरकते और विभिन्न क्रियाएं करते देखे गए. निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने समर कैंप जैसे आयोजनों को पढ़ाई जितना ही आवश्यक बताया.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की ओर से भीषण गर्मी के बीच समर कैंप का खास आयोजन किया गया. विद्यालय की उपनिदेशक रमनप्रीत कौर सलूजा के नेतृत्व में समर कैंप के तीसरे दिन बच्चों ने जमकर मस्ती की. स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस समर कैंप का उद्देश्य मनोरंजन के अलावा बच्चों का शारीरिक और मानसिक तौर पर विकास करना है.
रविवार को कैंप में बच्चों ने जुंबा सेशन का खूब लुत्फ उठाया. वहीं जैसी उमस भरी गर्मी इस साल पड़ रही है, उसमें अगर पानी के जमावड़े में बच्चों को मौज-मस्ती करने के लिए ले जाया जाए, तो उनकी खुशी देखते ही बनती है. म्यूजिक सिस्टम आदि के साथ आयोजित बीते तीन दिनों से चल रहे इस समर कैंप में भी ऐसी ही खुशी की लहरों को दौड़ते-भागते देखा जा सकता है.
स्कूल में आमतौर पर एक उम्र व क्लास के बच्चों का अलग समूह बना होता है. उन कक्षाओं में भी बच्चों के कई छोटे ग्रुप होते हैं. इस समर कैंप में ऐसे सीनियर छात्रों का समूह भी टाइम बॉन्ड गेम में खुलकर मस्ती करते देखे गए.
विद्यालय प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने समर कैंप को खास बताते हुए कहा कि इसका आयोजन स्कूल प्रबंधन ने महज मौज-मस्ती के लिए नहीं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए कराया है. उन्होंने पढ़ाई सहित फिजिकल क्रियाओं जैसे खेल-कूद आदि को भी बच्चों के विकास के लिए आवश्यक बताया.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को घर में घुसकर मारी गोली, चीख-पुकार मचने से पहले हुआ फरार

यूट्यूबर मिशु मंडल के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़.. पुलिस के खिलाफ लगे नारे, आरोपी भीड़ भड़काने के आरोप में जेल में है बंद







