'समृद्धि यात्रा' के तहत आज अरवल आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, DM ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अरवल जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर लगी है.

Arwal (Bihar): समृद्धि यात्रा' को लेकर आज, 23 मार्च 2026 (सोमवार) को अरवल जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करेंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण के दौरान मंत्री और डीएम ने कार्यक्रम स्थल बेलखारा और इटवा का विस्तृत जायजा लिया.
मौके पर उनके द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानक के अनुरूप पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर इटवा एवं बेलखारा में की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण मंत्री पंचायती राज विभाग दीपक प्रकाश एवं जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा संयुक्त रूप से किया.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच निर्माण, अतिथियों एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी आवश्यक बिंदुओं की गहन समीक्षा की.
वहीं, मंत्री दीपक प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह कार्यक्रम जिले के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें.
रिपोर्ट- निशान्त मिश्रा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Motihari: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई.. घूस लेते प्राइवेट मुंशी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष निलंबित

भागलपुर के अजगैविनाथ धाम में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की होगी शुरुआत, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया हवाई सर्वेक्षण







