असम विधानसभा चुनाव को लेकर आज गुवाहाटी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गोसाई गांव में भव्य जनसभा को करेंगे संबोधित
असम विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की कमान संभाल रखी है. सीएम आज रांची से गुवाहाटी पहुंचेंगे इसके बाद गोसाई गांव से वे जेएमएम की चुनावी जनसभा की शुरुआत करेंगे.

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है. आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम के गुवाहाटी पहुंचेंगे. जहां पहुंचने के बाद वे असम चुनाव के लिए प्रचार प्रसार और चुनावी अभियान की शंखनाद करेंगे.
बता दें, मुख्यमंत्री हेमंत का आज कोकराझार जिले स्थित गोसाई गांव विधानसभा में कार्यक्रम प्रस्तावित है. यहां एक भव्य चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है जहां मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे.
सीएम हेमंत सोरेन, शुक्रवार यानी 27 मार्च 2026 की शाम ही असम के लिए विशेष विमान से उड़ान भरने वाले थे लेकिन अचानक राजधानी रांची में आंधी तूफान और खराब मौसम की वजह से उन्हें उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली. जिसके बाद आज, शनिवार (28 मार्च 2026) वे रांची एयरपोर्ट से करीब साढ़े 10 बजे गुवाहाटी के लिए उड़ान भरेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए वे कोकराझाड़ जिला स्थित गोसाई गांव पहुंचेंगे. और यहां जनसभा को संबोधित करेंगे
विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ दिनों तक असम में ही रहेंगे, और यहां वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. असम विधानसभा चुनाव JMM के लिए महज विस्तार का प्रयास नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक मौजूदगी को दर्ज कराने की रणनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा है. बतौर पार्टी अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में JMM के चुनावी अभियान की कमान संभाल रहे हैं. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि असम में वह अपने दम पर चुनाव में उतरी है और इसके लिए संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय है.
पार्टी के महासचिव विनोद पांडे भी लगातार असम चुनाव को लेकर कैंपेनिंग में है वे पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रुप देने में लगे हुए है चुनाव के दौरान स्थानीय मुद्दों और समीकरणों के आधार पर उनके नेतृत्व में चुनाव प्रचार की रुपरेखा तैयार की जा रही है. बता दें, पार्टी की तरफ से चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों के 20 नामों की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंप दी गई है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, लोकसभा सदस्य जोबा मांझी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा, आलोक सोरेन, एमटी राजा और अभिषेक प्रसाद जैसे कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Jairam Mahato की पार्टी JLKM को बड़ा झटका ! कई नेताओं ने थामा AJSU का दामन

गिरिडीह में बोडो साईं हॉस्पिटल ने किया रक्तदान सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन







