Rama Navami 2026: आज, शुक्रवार (27 मार्च 2026) को उत्साह और पूरे हर्षोल्लास के साथ महा रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. इधर, राजधानी रांची भी रामनवमी की धूम है. शहर की सड़कें और चौक-चौराहें केसरिया रंगों से पटा है चारों तरफ जय श्रीराम के जयकारे की गूंज है. जिससे वातावरण राममय हो गया है. 
रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर आज, शुक्रवार (27 मार्च 2026) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के निवारणपुर स्थित राम जानकी तपोवन मंदिर में पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद रहीं. मौके पर सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना की और राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. 
सीएम ने दी रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं
महापर्व रामनवमी के मौके पर तपोवन मंदिर में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि रामनवमी महापर्व के अवसर पर रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. आज यहां पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर सम्मान और हमारे वीर हनुमान का त्याग, तपस्या युगों-युगों तक हमारे दिलों और वायुमंडल में बसा रहेगा. चारों तरफ खुशियों का माहौल है. सभी लोग उत्साहित है.
राम जुलूस के माध्यम से आज तपोवन भूमि में अलग-अलग जगहों से लोग पहुंचेंगे आप सभी को आज का यह दिन यादगार बनाना है और उत्साहवर्धन बनाना है. आपके सहयोग के बिना इतना बड़ा उत्साव यादगार होना असंभव है लाखों की संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग गली मुहल्लों से यहां आएंगे, सबका मान-सम्मान रखते हुए अपनी यात्रा को हम पूरा करें. यही भगवान से प्रार्थना है. 
तपोवन भूमि का चल रहा भव्य सौंदर्यीकरण का कार्य- CM
सीएम ने कहा, तपोवन भूमि का भव्य सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि ये सौंदर्यीकरण और परिवर्तन जल्द से जल्द पूरा हो. इसके लिए सभी श्रद्धालु भगवान से प्रार्थना करें. कि जो तपोवन भूमि की पहचान और इतिहास है, वह और मजबूत हो, जिससे आने वाले समय पीढ़ी दर पीढ़ी इसे याद रखें. सभी को रामनवमी के इस शुभ अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए मेरी ओर से जोहार.









