चतरा को मिली दो एम्बुलेंस, अब जरूरतमंदों और मरीजों को होगी राहत
चतरा जिले में जरूरतमंदों और मरीजों को दो एंबुलेंस मिली है. जो जिला सदर अस्पताल में 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहेगी.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md. Rizwan): चतरा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है. फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक माजिद खान और चतरा के समाजसेवी दिलीप यादव ने संयुक्त रूप से जिले को दो एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है. दोनों एम्बुलेंस अब सदर अस्पताल चतरा में 24 घंटे सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी.
जिले के जरूरतमंद मरीज अब केवल डीजल का खर्च देकर एम्बुलेंस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इस संबंध में समाजसेवी दिलीप यादव ने बताया कि जिले में लंबे समय से एम्बुलेंस की कमी महसूस की जा रही थी और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी होती थी. इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक माजिद खान के सहयोग से यह व्यवस्था बहाल की. जिससे किसी भी जरूरतमंद को इलाज के लिए परेशानी न हो.

उन्होंने बताया कि दोनों एम्बुलेंस को चतरा सांसद कालीचरण सिंह को औपचारिक रूप से सुपुर्द किया गया है. वहीं, सांसद ने इस पहल के लिए दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समाजसेवियों की यह पहल जिले के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने में अहम साबित होगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

श्री शिवाला सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा विशेष सत्र बुलाने की रखी मांग, सीएम को पत्र भेज कर करेंगे आग्रह







