Chatra Crime News : हंटरगंज में बंद खदान के गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के घर से कोई महिला लापता है या इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत हंटरगंज थाना पुलिस से संपर्क करें.

Chatra Crime News : चतरा के हंटरगंज इलाके से एक अज्ञात शव के मिलने से सनसनी फैल गई है. शुक्रवार सुबह जजलो बाजार के पास बंद पड़े माइंस के पानी से भरे गड्ढे में संदिग्ध हालत में एक शव महिला का देखा गया. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.
सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया. पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या या हादसे के एंगल से मामले की गहन जांच में जुट गई है.
थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के घर से कोई महिला लापता है या इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत हंटरगंज थाना पुलिस से संपर्क करें. शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और जनप्रतिनिधियों को भी सूचना दे दी गई है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Nalanda News : प्रेमिका ने मिलने जा रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आया हालत गंभीर

गिरिडीह में अकीदत के साथ निकाला गया मुहर्रम का पारंपरिक अखाड़ा, खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब







