चार्टर एयर एंबुलेंस क्रैश मामला: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चतरा के लिए रवाना, केंद्र सरकार पर खड़े किए सवाल
झारखंड के चतरा जिले में एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया है जिसमें पाटलट, क्रू सहित कुल 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हालांकि अबतक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. इस पूरे मामले में AAIB की टीम जांच में जुट गई.

Chatra Air Ambulance Crash: राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरा चार्टर एयर एंबुलेंस अचानक झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गया है. इस हादसे ने रांची से लेकर दिल्ली तक हचलत तेज कर दी है. बता दें, इस भीषण हादसे में पाटलट, क्रू सहित कुल 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हालांकि अबतक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. इस पूरे मामले में AAIB की टीम जांच में जुट गई. इधर इस घटना को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बहुत ही दुखदायी बताया है. मंत्री रांची से चतरा जिले के लिए रवाना हो गए है. 
वहीं Naxatra News से बात करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि चार्टर एयर एंबुलेंस फ्लाइट शाम 7 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी और साढ़े 7 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हट गई. इसके बाद चतरा जिले में सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास जंगल में प्लेन क्रैश हो गया. उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद पूरे टीम और जिला प्रशासन की टीम को लगा दिया गया. घटनास्थल से 7 शरीर का रेस्क्यू किया गया है और सभी को चतरा लाया गया है. वहां सबका पोस्टमार्टम होगा. हालांकि, इससे पहले डॉक्टर देखेंगे कि वे जिंदा हैं या नहीं... इसके बाद डॉक्टर अगर उन्हें मृत घोषित करते है तो उनके परिजनों को उनके शरीर को सौंप दिया जाएगा. 
'केंद्र सरकार के अधीन आता है प्लेन का रख-रखाव'
मंत्री इरफान अंसारी ने इस हादसे पर केंद्र सरकार पर भी सवाल खड़े किए है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार आखिर क्या कर रही है ? आए दिन देश में प्लेन क्रैश की खबरें सामने आ रही है हाल ही में मुंबई में एक चार्टर प्लेन क्रैश हुआ. इससे पहले अहमदाबाद में भी प्लेन क्रैश हुआ था. और अब झारखंड में एक और चार्टर प्लेन क्रैश हुआ है. उन्होंने कहा कि फ्लाइट सर्विस पाने के लिए हमारी सरकार पैसे दे रही हैं तो सेवा भी तो अच्छा मिलना चाहिए. मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि प्लेन का रखरखाव भारत सरकार के अधीन आता है राज्य सरकार तो केवल प्लेन हायर करती है. कि लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पाए. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से अब लोगों का प्लेन से विश्वास उठता जा रहा है.
'राज्य में अच्छा होस्पिटल होता तो नहीं गंवानी पड़ती जान'
वहीं राज्य के विपक्ष पर तंज कसते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि आज अगर मरीजों का बेहतर इलाज राज्य में ही कर दिया जाता तो उन्हें अपनी जान गंवानी नहीं पड़ती. राज्य में एक अच्छा हॉस्पिटल का निर्माण कैसे हो इसपर काम हो रहा है मंत्री ने कहा- हम RIMS- 2 की बात कर रहे हैं. कि राज्य में एक अच्छा हॉस्पिटल बन जाए लेकिन ये लोग जमीन मेरा...जमीन मेरा बोलकर हाय तौबा मचा कर रखे हुए हैं. जब आदिवासी के जमीनों पर विधानसभा और हाईकोर्ट का निर्माण हो रहा था तब उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया. रांची में जब RSS का मुख्यालय बन रहा था तब मना क्यों नहीं किया. लेकिन जब रिम्स-2 की बात करते है तो कहते हैं नहीं बनने देंगे. इरफान अंसारी ने कहा कि उस परिवार का आंसू कौन पोंछेगा. आए दिन हमारे लोगों की जान जा रही है. राज्य में हॉस्पिटल अच्छा होता तो लोगों की जान नहीं जाती.
कंपनी को भेजा जाएगा शोकॉज नोटिस- मंत्री
मंत्री ने कहा कि एयर एंबुलेस जो रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की थी उस कंपनी को भी शोकॉज किया जाएगा. कि जब उन्हें पता था कि मौसम खराब था तो टेकअप क्यों किया. ये बहुत ही दुखदायी खबर है. उन्होंने कहा कि उन सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत के उपरांत मुआवजा पीड़ित परिजनों को दिया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






