नाबालिग के शरीर में बदलाव से खुला चार माह पहले का दुष्कर्म कांड, POCSO के तहत आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ केस
गिरिडीह में चार महीने पहले युवक ने 13 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया था. डर से लड़की ने किसी को यह बात नहीं बताई, वहीं जब उसके शरीर में बच्ची की मां ने बदलाव देखा तो मामला सामने आया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के गांवा थाना से एक गंभीर खबर सामने आई है. चार महीने पहले नकुल चौधरी नाम के युवक ने 13 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया था. इसकी जानकारी घर वालों को तब हुई जब नाबालिग के शरीर में बदलाव देखा गया.
बताया जा रहा है कि लड़की की मां ने उसके बढ़े हुए पेट को देखकर गर्भवती होने का अंदाज लगाया. फिर उसे सदर अस्पताल ले जाकर जांच कराई गई, जिसमें चार माह के गर्भ का पता चला.
पुलिस ने बच्ची के बताए अनुसार नकुल चौधरी नामक आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के जरिए केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम







