पेट्रोल पंप लूट की वारदात को अंजाम देकर रांची पुलिस को चुनौती,CCTV में कैद हुई तस्वीर
रांची:राजधानी रांची में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। लगातार अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। कभी हत्या के मामले में तो कभी लूट के मामले में। पुलिस अपराधियों के सामने घुटने टेकती नजर आ रही है।

ताजा मामला राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र का है। जहां रविवार रात स्कूटी सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दिना पेट्रोल पंप में लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में लूट की वारदात कैद हुई है। हेलमेट पहने स्कूटी पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल लहराया और पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 59500 रूपये लूट लिये और फरार हो गए।इस लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बता दे कि हाल ही में झारखंड सरकार ने पेट्रोलिंग के लिए नए चार पहिया और दो पहिया वाहन पुलिस को उपलब्ध कराए है। यह वाहन इसलिए उपलब्ध कराए गए हैं। ताकि लॉ एंड ऑर्डर में सुधार हो सके। लेकिन जिस तरह से राजधानी के अंदर पुंदाग ओपी क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।यह कहीं ना कहीं पुलिस के पेट्रोलियम पर सवाल खड़े कर रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हिमंता बिश्व सरमा का पुतला दहन

सिमडेगा में निर्माणाधीन पुल बना विपिन के मौत की वजह, प्रशासन के खिलाफ फूटा जनाक्रोश







