Chaitra Navratra की कलश स्थापना से हुई शुरुआत, मंदिरों में उमड़ रही मां के भक्तों की भीड़
जमशेदपुर: आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व में पूरा शहर मां के रंग में रंग चुका है, और अगले नौ दिनों तक यही भक्तिमय माहौल बना रहेगा.

Jharkhand (Jamshedpur): मां दुर्गा को समर्पित नौ दिनों के उत्सव चैती नवरात्र की शुरुआत आज से हो चुकी है. जिसे पूरे देश में श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है. झारखंड की बात करें तो अधिकांश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा-अर्चना के लिए जुट रही है.
शारदीय नवरात्र से यदि तुलना करें तो चैत्र माह के इस नवरात्र को ज्यादा कठिन माना जाता है. क्योंकि यह मौसम गर्मी के शुरुआत का होता है. हालांकि भूख को तो नियंत्रित कर लेते हैं, लेकिन व्रत रखने वालों को अधिक जटिल लगता है प्यास पर नियंत्रण रखना. बताते चलें कि मीठा और फलाहार कर ही अधिकांश लोग यह नौ दिनों का व्रत पूर्ण करते हैं. इस क्रियाकलाप में भी अधिक दिक्कत जॉब करने वालों को आती है. वहीं व्रत धारियों की माने तो मां दुर्गा की कृपा से सब सकुशल पार लग जाता है.
जमशेदपुर शहर में चैती नवरात्र को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है. शहर के तमाम मंदिरों में आज सुबह से ही माता की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई. भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली, जहां श्रद्धालु नदी से जल भरकर कलश को मंदिर लाए और विधिवत स्थापना की गई.
नवरात्र के पहले दिन से ही शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है, हर तरफ जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं. आने वाले नौ दिनों तक श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन रहेंगे और व्रत रखकर पूजा-अर्चना करेंगे.
लेकिन इन सबके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट बनी हुई है और पूरे उत्साह के साथ माता की आराधना में जुटे हुए हैं. आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व में पूरा शहर मां के रंग में रंग चुका है, और अगले नौ दिनों तक यही भक्तिमय माहौल बना रहेगा.
रिपोर्ट: बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







