सहरसा में ई-रिक्शा सवार महिला से चेन स्नैचिंग, 4.5 लाख की सोने उड़ा भागे बदमाश
सहरसा में अपराधियों के हौसले बुंलद नजर आ रहे है. मामला सदर थाना इलाके का है जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने सब्जी खरीदकर घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई की.

Sahrsa (Bihar): सहरसा जिले में बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी खरीदकर वापस घर लौट रही एक महिला के गले से लाखों रुपए के सोने की चेन छीन ली. महिला कुछ समझ पाती इससे पहले दोनों बदमाश वहां से भाग निकलें. वहीं, अब चेन छितनई के इस वारदात की सीसीटीवी फुजेट सामने आई है जिसमें बाइक सवार दो बदमाश ई-रिक्शा में सवार महिला के गले से चेन छिनतई करते हुए नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सहरसा सदर थाना पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई है. 
बता दें, यह पूरा मामला सहरसा नगर निगम क्षेत्र के कब्रगाह से पूरब गंगजला तिरंगा चौक के पास का है. घटना के संबंध में पीड़ित महिला के पति दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 18 मार्च की देर शाम करीब 8 बजे उनकी पत्नी गंगजला चौक से सब्जी खरीदकर ई-रिक्शा के माध्यम से घर वापस लौट रही थी घर के गली में पहुंचने के बाद वह ई-रिक्शा से उतर ही रही थी तभी अचानक सामने आ धमके बाइक सवार दो बदमाशों ने उनपर झपट्टा मारा और उनके गले से सोने की चेन छीन ली और वे मौके से वे फरार हो गए. 
पीड़ित महिला के अनुसार, बदमाशों द्वारा छीनी गई सोने की चेन की कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपए थी. इस घटना के बाद उन्होंने 19 मार्च को सुबह सहरसा सदर थाना पहुंचकर मामले में FIR दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की. कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ दो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है जिसमें 2 संदिग्ध बदमाश बाइक पर सवार और महिला से छिनतई करते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.
इधर इस घटना के संबंध में सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं और एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले में जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है. इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
रिपोर्ट- इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UP के पीलीभीत जनपद में पति ने पत्नी की नाक काटकर कर दी अलग ! जानें क्या हैं पूरा मामला

नवादा के लाल सूरज कुमार ने CGL में लहराया परचम, बने सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर







