CM हेमंत सोरेन से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के CEO ने की मुलाकात, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा
मुलाकात के दौरान राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र पर भी कार्य किए जाने के संबंध में सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया.

Ranchi, Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहर ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच रांची में फाउंडेशन द्वारा बनाए जा रहे अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एक हजार शैय्या वाले मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल एवं स्कूल की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई.
बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र पर भी कार्य किए जाने के संबंध में सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया. मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड हेड राकेश तिवारी एवं फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड कैलाश कांडपाल उपस्थित रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया

पलामू डीसी की सख्ती: अधूरे कार्यों पर नाराजगी, समय पर काम नहीं शुरू करने वाले संवेदकों को डिबार करने के निर्देश







