मुहर्रम आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं: उपायुक्त
मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को स्थानीय टाउन हॉल में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की

Medininagar Palamu मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को स्थानीय टाउन हॉल में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की। उन्होंने कहा कि पलामू में सभी पर्व-त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाने की परंपरा रही है, जिसे बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है।
उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे पूर्व की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम को भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक संदेशों से सावधान रहने तथा बिना सत्यापन किसी भी संदेश को साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही झंडों की ऊंचाई निर्धारित रखने और भड़काऊ गीतों के प्रयोग से बचने का अनुरोध किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने और फेक न्यूज पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में जुलूस मार्गों की सुरक्षा, ड्रोन एवं सीसीटीवी निगरानी, यातायात व्यवस्था, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और साफ-सफाई समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न मुहर्रम इंतजामिया कमिटी, अखाड़ा समितियों और शांति समिति के सदस्यों ने भी अपनी मांगों एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया।
बैठक में नगर आयुक्त रंजीत लाल, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस के कई अधिकारी तथा विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने टीम का किया विस्तार, झारखंड के अरविंदर सिंह खुराना बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पलामू में 5 किमी मैराथन का आयोजन, उपायुक्त ने किया नेतृत्व







