CBSE ने बढ़ाई पुनर्मूल्यांकन की अंतिम तिथि, छात्रों को मिला एक और मौका
OSM विवाद और साइबर हमलों के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 7 जून तक पोर्टल पर सेवाये जारी

कक्षा 12 के छात्रों के लिए अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन आवेदन भरने की अंतिम तिथि को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बढ़ाकर 7 जून 2026 तक कर दिया गया है। पहले इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छात्रों के पास 6 जून की मध्यरात्रि तक का समय था। बोर्ड का कहना है कि छात्रों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देने के मकसद से यह फैसला लिया गया है।
यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया जब CBSE के post-result services पोर्टल पर बीते कुछ दिनों से लगातार साइबर हमलों की कोशिशें हो रही हैं। बोर्ड ने इन हमलों के बारे में दिल्ली पुलिस की Intelligence Fusion and Strategic Operations (IFSO) यूनिट में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
CBSE ने 2 जून को "Verification of Issues" विंडो शुरू किया, जिसके जरिए छात्र स्कैन की हुई ऐन्सर शीट से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इस विंडो के शुरू होने के बाद से इसे बाधित करने और वैध भोक्ताओं की पहुंच को प्रभावित करने के लिए देश और विदेश के कई IP Address से संदिग्ध Digital Traffic भेजा गया। हालांकि, तकनीकी विशेषज्ञों और विभिन्न सरकारी एजेंसियों की मदद से सभी हमलों को विफल कर दिया गया।
CBSE ने विद्यार्थियों से नई समयसीमा का लाभ उठाने और निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। बोर्ड का कहना है कि पोर्टल सामान्य रूप से कार्य कर रहा है और छात्रों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CBSE ने दर्ज कराई रिपोर्ट, साइबर हमले पर पुलिस जांच शुरू







