Giridih के मेयर उम्मीदवार डॉक्टर शैलेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज, अचार सहिंता के उल्लंघन का है आरोप
झारखंड में नगर निकाय चुनाव के ऐलान होने के बाद एक पहला मामला आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आया है. जिसमें प्रत्याशी शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी. प्रत्याशी पर आरोप है कि...

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के मेयर पद के उम्मीदवार डॉक्टर शैलेन्द्र चौधरी के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज किया गया है. उम्मीदवार पर केस आदर्श अचार सहिंता के उल्लंघन करने को लेकर किया गया है. मेयर उम्मीदवार डॉक्टर शैलेन्द्र के खिलाफ मनरेगा के कनीय अभियंता सह उड़न दस्ता टीम के दंडाधिकारी कादिर अंसारी ने आवेदन देकर केस दर्ज कराया है.
कादिर ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर शैलेन्द्र द्वारा शहर में लगाए गए प्रचार के लिए होर्डिंग बैनर में भाजपा का जिक्र किया गया है. जबकि उनके द्वारा निकाय चुनाव निर्दलीय आधार पर लड़ा जा रहा है. इसके बाद भी मेयर उम्मीदवार ने बैनर में भाजपा पार्टी का सहारा लिया, और शहर में बैनर लगाए.
बताते चलें कि निकाय चुनाव के बाद जिले के दोनों नगर पंचायत और गिरिडीह नगर निगम में आदर्श अचार संहिता का यह पहला केस दर्ज किया गया है.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






