भागलपुर में दबंगो की दबंगई: जमीनी विवाद में लाठी-डंडे से एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा
भागलपुर में जमीनी विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की है जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है

Bhagalpur (Bihar): भागलपुर जिले में दबंगों ने एक व्यक्ति की डंडों से बुरी तरह से पिटाई कर दी है. जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया है. मामला जिले के कहलगांव के श्यामपुर गांव का है जहां जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई की है.
पीड़ित व्यक्ति का नाम सुभाष चंद्र मुखर्जी है. घटना के बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, सुभाष ने अपने जमीन पर बाउंड्री और पीलर दिया था. लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गिरा दिया. इसके बाद सुभाष ने फिर से अपनी जमीन पर बाउंड्री और पीलर खड़ी की. और इसके बाद वह खुद ही पहरेदारी के लिए रात को वहां रुका.
इस बीच उसने देखा की गांव के कुछ दबंग लाठी-डंडे लेकर उसके पास पहुंचे और अचानक उसपर लाठियां बरसाने लगे जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. सुभाष ने बताया कि गांव के रहने वाले जवाहर राय और सुदाम राय ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की. जिससे उसके सिर पर चोट आई है. फिलहाल इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रिपोर्ट- अजय कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








