चकिया में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, तीन एकड़ से अधिक सरकारी भूमि कराया गया कब्जा मुक्त
बिहार में बीजेपी सरकार के गठन के बाद मोतिहारी जिले में प्रशासनिक सख्ती का असर देखने को मिला है. ताजा खबर जिले के चकिया अनुमंडल का है जहां प्रशासन ने बड़ी कारवाई करते हुए सरकारी जमीन को अवैध कब्जे में मुक्त कराया है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): बिहार में BJP की सरकार बनने के बाद प्रशासनिक सख्ती का असर अब जिलों में भी दिखाई देने लगा है. पूर्वी चंपारण जिले के चकिया अनुमंडल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया और लगभग तीन एकड़ 11 डिसमिल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया.
इस कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके. जानकारी के अनुसार, चकिया थाना क्षेत्र के उत्तरी गवंद्रा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 में सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर खाता संख्या 635, खेसरा संख्या 4042 तथा खाता संख्या 636 के खेसरा संख्या 3829, 3830 और 3909 में दर्ज सरकारी भूमि को खाली कराया.

बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माणों को हटाया गया तथा भूमि को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया गया. अभियान का नेतृत्व कल्याणपुर अंचलाधिकारी रणधीर कुमार ने किया. मौके पर इंस्पेक्टर सह चकिया थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार, राजस्व पदाधिकारी अलका अनू, एसआई गौरव कुमार तथा जिला क्यूआरटी टीम के जवान मौजूद रहे. इसके अलावा चकिया, मेहसी, पिपरा और कल्याणपुर थाना की पुलिस सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया गया था.

प्रशासन ने पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती. बताया जाता है कि इस मामले को लेकर जिला न्यायालय में अतिक्रमण वाद संख्या 89/23-24 दर्ज है. वादी विपिन महतो, पिता लाखा महतो, द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई गई थी. न्यायालय और जिला प्रशासन के निर्देश के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई.
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार लगातार अभियान चलाया गया तो सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने में प्रशासन को बड़ी सफलता मिल सकती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद







