किशोरी दुष्कर्म-हत्या मामले में उबाल: अन्नपूर्णा देवी का CM पर हमला, पुलिस पर परिवार को दबाने का आरोप
गिरिडीह में युवती की दुष्कर्म और हत्या कर दी गई थी. अब तक अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और नागेंद्र महतो ने पीड़िता के घरवालों से मुलाकात की.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के बगोदर विस के हजारीबाग स्थित विष्णुगढ़ थाना इलाके में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है. घटना के एक सप्ताह के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से विष्णुगढ़ थाना पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.
इस बीच रविवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो पीड़ित बच्ची के घर में परिजनों से मिले. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार पर जमकर भड़की, और कहा कि हेमंत सरकार लड़कियों को सुरक्षा देने का दावा करती है. वहीं दुष्कर्म और हत्या की निर्मम घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है. यह सरकार की नाकामियों की गवाही देता है.
केंद्रीय मंत्री ने हेमंत सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार के एक प्रतिनिधि तक पीड़ित परिवार से नहीं मिले. ये हेमंत सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है.
अपराध को लेकर हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का तांडव हो रहा है. वहीं हेमंत सरकार सिर्फ असम चुनाव के प्रचार में जुटी हुई है. राज्य की जनता को अपराधियों के हाथों में लूटने और मरने के लिए छोड़ दिया है.
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भी हेमंत सरकार पर जमकर भड़के. उन्होंने कहा कि ये हेमंत सरकार की बेशर्म पुलिस है जो घटना के बाद भी किशोरी के परिजनों पर दबाव डालती है. बजाए इसके कि गुनहगार को कड़ी सजा मिले.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPS गौरव गोस्वामी ने लिया रांची के ग्रामीण एसपी रूप में पदभार..ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधी नियंत्रण और महिला सुरक्षा प्राथमिकता... पतरातू के एसडीपीओ रहे गौरव गोस्वामी

गुमला के बसिया में सड़ीगली अवस्था में मिला शव, 12 दिन से लापता था युवक, इलाके में सनसनी







