हटिया डैम में युवती का शव बरामद, आधार कार्ड मिला...जिसमें लिखा है 'रिया कुमारी'
राजधानी रांची के धुर्वा डैम में एक युवती की लाश मिली है. मौके से युवती का बैग बरामद किया गया है जिसमें युवती का नाम रिया कुमारी लिखा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Ranchi News: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित हटिया डैम में एक युवती की तैरती हुई लाश मिली है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें, यह पूरा मामला धुर्वा थाना इलाके का है. डैम से युवती के शव को सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने पानी में तैरते हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत धुर्वा थाना पुलिस को दी गई.
वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस के मुताबिक, मौके से एक बैग बरामद किया गया है जिसमें युवती का आधार कार्ड मिला है. आधार कार्ड में युवती का नाम रिया कुमारी लिखा हुआ है.
फिलहाल, शव को पानी से बाहर निकलाकर पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है. मामले में पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती की हत्या कर उसे पानी में फेंक दिया गया था या उसने आत्महत्या की है.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फुल फॉर्म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, काम में लापरवाही पर अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

Saraikela: संजय सेठ ने दिया गुड़गांव हादसे के पीड़ितों को 40-40 लाख का मुआवजा, कहा- संकट की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ






